Site iconSite icon AR Live News

2000 के कुल नोटों में करीब 50 प्रतिशत बैंक में हुए जमा

1 point 80 lakh crore rupees in 2000 notes have been returned to the banks rbi governor1 point 80 lakh crore rupees in 2000 notes have been returned to the banks rbi governor

गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी जानकारी

मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। भारतीय रिजर्व बैंक ;आरबीआईद्ध के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरूवार को 2000 के नोट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि चलन में मौजूद 2000 के नोटों में करीब 50 प्रतिशत बैंकों के जरिए वापस आ गए हैं। हालां कि 2000 के नोट को वापस लेने की घोषणा किए हुए अभी 20 दिन ही हुए हैं।

19 मई को आरबीआई ने 2000 के नोट को वापस लेने की घोषणा की थी, तब बताया गया था कि 3 62 लाख करोड़ रुपए मूल्य के 2000 रूपए के नोट चलन में थे। आज गुरूवार को गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि अब तक 1 80 लाख करोड़ रुपये के नोट वापस आ चुके हैं।

ज्यादातर लोग खातों में जमा करवा रहे हैं नोट

आरबीआई गवर्ननर ने बताया कि ज्यादातर लोग नोट बदलवाने के बजाए बैंक खाते में जमा करवा रहे हैं। अब तक वापस आए 2000 के नोटों में 85 प्रतिशत बैंक खातों में जमा करवाए गए, जबकि शेष 15 प्रतिशत नोट बदलवाए गए हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version