केरल में मानसून की धीमी शुरुआत का पूर्वानुमान
नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान “बिपोरजॉय” गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इसके असर से मौसम वैज्ञानिकों ने केरल में मानसून की धीमी शुरूआत होने का पूर्वानुमान लगाया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से बुधवार सुबह जारी ताजा अपडेट अनुसार पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की तरफ बढ़कर गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। मछुआरों से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।
मानसून की प्रगति प्रभावित होने की संभावना
चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का असर मानसून की प्रगति पर भी पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस चक्रवात से मानसून की प्रगति प्रभावित होने की संभावना है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

