Site iconSite icon AR Live News

मणिपुर में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी: बीएसएफ जवान शहीद

manipur bsf jawan martyred in firing by insurgentsmanipur bsf jawan martyred in firing by insurgents

एआर लाइव न्यूज। मणिपुर (manipur violence) के काकचिंग जिले के सेरौ सुगनू इलाके में देर रात सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच हुई गोलीबारी में एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया है, वहीं असम राइफल्स के दो जवान घायल हैं। भारतीय सेना के स्पीयर कॉर्प्स ने घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी सुबह तड़के तक चली है।

जानकारी के अनुसार असम राइफल्स, बीएसएफ और पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए मणिपुर के सुगनू सेरौ के क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। तभी देर रात उग्रवादियों की ओर से सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू हो गयी, सुबह तड़के तक उग्रवादियों की ओर से रूक-रूक कर फायरिंग होती रही। सुरक्षाबलों की टुकड़ियां क्षेत्र में इन उग्रवादियों की तलाश कर रही हैं।

उग्रवादियों ने शनिवार को विधायक के घर सहित कई घरों में लगा दी थी आग

गौरतलब है कि मणिपुर में सेना तैनात होने के बाद भी हालात पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। काकचांग जिले के सुगनू के पास सेरौ
बाजार में शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने कांग्रेस विधायक के रंजीत सिंह के आवास समेत कई घरों में आग
लगा दी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version