Site iconSite icon AR Live News

NTA ने NEET-2023 की आंसर शीट जारी की

hindustan zinc environment day 2023hindustan zinc environment day 2023

राजस्थान,(एआर लाइव न्यूज)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने सोमवार को नीट यूजी 2023 की गत महीने हुई परीक्षा की आंसर शीट जारी कर दी है (NEET UG 2023 Answer key)। आंसरशीट एनटीए की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एनटीएस 15 जून तक नीट-2023 का रिजल्ट जारी कर देगा। इसके बाद नीट मैरिट के अनुसार देश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए एनएमसी की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

ऐसे कर सकते हैं आपत्ति

जिन छात्रों ने नीट-यूजी 2023 की परीक्षा दी है, वे एनटीएस की वेबसाइट से आसंर शीट डाउनलोड कर चेक कर सकते हैं। किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति छात्र को दर्ज करवानी है तो वह एनटीए की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आपत्ति दर्ज करवा सकता है, हालां कि प्रत्येक उत्तर को चुनौती देने के लिए छात्र को 200 रूपए का भुगतान करना होगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद लास्ट आंसरशीट जारी होगी।

Exit mobile version