Site iconSite icon AR Live News

माणस गांव में शनिदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 जून से

Shani Dev Temple Pran Pratishtha mahotsav at manas gavShani Dev Temple Pran Pratishtha mahotsav at manas gav

भव्य कार्यक्रम की तैयारियां तेज : बाधपुरा क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बाघपुरा क्षेत्र के माणस गांव में शनिदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं नव कुंडी महायज्ञ 6 जून से शुरू होगा। यहां भगवान शनिदेव, शिव परिवार और हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

आयोजन समिति के अनुसार तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरूआत मंगलवार को होगी। पहले दो दिन मंदिर परिसर में गणपति पुजन, सुंदर कांड पाठ, हनुमान चालिसा पाठ, विविध धार्मिक अनुष्ठान और सत्संग होंगे। ये कार्यक्रम सुबह से लेकर संध्या आरती तक चलेंगे। मंदिर परिसर में आयोजन की तैयारियां की जा रही है। मंदिर परिसर को आकर्षक सजाया गया है। इस आयोजन में कई बड़े संतों का भी सानिध्य रहेगा। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

7 को भजन संध्या व 8 को कलश यात्रा

7 जून को मंदिर परिसर में सुबह 7 बजे से संध्या आरती तक विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे। रात आठ बजे से भजन संध्या होगी। इसमें भजन गायक पुष्कर सांखला,भास्कर पालीवाल, भास्कर दास वैरागी और बालुराम रायकवाल भजन प्रस्तुतियां देंगे। अगले दिन 8 जून को कलश यात्रा,नगर भ्रमण जलाभिषेक,मूर्तियों के न्यास ध्यान मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, शिखर ध्वजा,दण्ड स्थापना और पूर्णाहुति के साथ महाआरती और महाप्रसादी होगी।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version