Site iconSite icon AR Live News

ओडिशा रेल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 261 हुई

odisha train accidentodisha train accident

रात भर चला बचाव अभियान

कोलकाता,(एआर लाइव न्यूज)। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 261 हो गयी है। जबकि 900 से अधिक घायलों का ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है (odisha train accident)। बताया जा रहा है कि बहानगा बाजार स्टेशन की आउटर लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। हावड़ा से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस यहां डिरेल होकर मालगाड़ी से टकरा गई। एक्सप्रेस का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया और बोगियां तीसरे ट्रैक पर जा गिरीं। कुछ देर बाद तीसरे ट्रैक पर आ रही हावड़ा-बेंगलुरु दुरंतो कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियों से टकरा गयी।

आशंका जताई जा रही है सिग्नल फेल होना हादसे का कारण हो सकता है, हालां कि स्पष्ट कारण जांच के बाद ही सामने आएंगे। रेलवे अधिकारियों की देखरेख में शुक्रवार रात भर बचाव अभियान चला। शनिवार को भी रेलवे की टीमें बचाव अभियान में लगी रही। रेल मंत्रालय ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

सदी का सबसे भीषण रेल हादसा, हादसा भी अजीब रूप में हुआ

इस रेल हादसे को सदी का सबसे भीषण रेल हादसा बताया जा रहा है। 261 यात्रियों की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसा भी इतना अजीब ढंग से हुआ कि काफी देर तक को किसी को समझ ही नहीं आया कि हादसा हुआ कैसे।

शुक्रवार शाम करीब सात बजे कोलकाता से करीब 250 किलोमीटर दूर बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास यह हादसा हुआ। हावड़ा से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और पास के ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गए, बेपटरी हुई इस ट्रेन के कुछ डिब्बे तीसरे ट्रैक पर जाकर पलट गए। कुछ ही देर में तीसरे ट्रैक चेन्नई जा रही शालीमार-चेन्नई दुरंतो ट्रेन आ गयी, यह ट्रेन बेपटरी हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बों से टकरा गयी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे घटनास्थल पर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया। वैष्णव ने कहा कि फिलहाल हमारा फोकस बचाव राहत अभियान पर है। यह हादसा किस कारण हुआ जांच के बाद ही इसकी वास्तविकता का पता लग सकेगा। हमने इस हादसे के जांच के आदेश दे दिए है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version