Site iconSite icon AR Live News

MLSU में स्थापित होगा संत पीपा शोध अध्ययन केन्द्र

UIT UdaipurUIT Udaipur

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मध्यकालीन भक्ति साहित्य के प्रसिद्ध संत पीपाजी के नाम पर उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU) में संत पीपा शोध अध्ययन केन्द्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

प्रस्ताव के अनुसार उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में संत पीपा शोध अध्ययन केन्द्र स्थापित किया जाएगा। साथ ही, अध्ययन केन्द्र हेतु सह आचार्य का एक पद सृजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से अध्ययन केंद्र में विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के विद्यार्थी अध्ययन एवं शोध कर सकेंगे। इससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के भारतीय ज्ञान प्रणाली को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य को भी बढ़ावा मिलेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version