उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से शुक्रवार को 30 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गयी है। इसमें उदयपुर सहित 8 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं। (Udaipur SP Bhuvan Bhushan Yadav) आईपीएस भुवन भूषण यादव को उदयपुर एसपी लगाया गया है, वहीं आईपीएस विकास शर्मा को उदयपुर से भिवाड़ी एसपी लगाया है।
2012 बैच के आईपीएस भुवन भूषण यादव बूंदी, हनुमानगढ़, राजसमंद जिले के एसपी और जोधपुर कमिश्नरेट में डीसीपी रह चुके हैं। वर्तमान में भुवन भूषण यादव पुलिस विभाग के साइबर क्राइम में एसपी हैं और अब सरकार ने उन्हें उदयपुर एसपी लगाया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

