Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गयी पुलिस पर फिर हुआ हमला, कांस्टेबल घायल

criminals attack on police team in pahada udaipurcriminals attack on police team in pahada udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि उनको पुलिस टीम पर हमला करने से भी डर नहीं लगता है। एक महीने में ऐसी दूसरी घटना है जब पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गयी हो और उल्टा बदमाशों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया हो। मंगलवार रात पहाड़ा थाने की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया, जब टीम ने क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर बंशाराम को पकड़ने के लिए दबिश दी। बदमाशों के हमले में एक पुलिस कांस्टेबल घायल हुए हैं, वहीं बदमाश पुलिस जीप लेकर मौके से फरार हो गए।

सूचना पर एसपी विकास शर्मा जाब्ता सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस पर हमला करने वाले बदमाशों और फरार हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं। वहीं पुलिस जीप को घटनास्थल से कुछ दूर जंगल के पास से बरामद कर लिया गया है।

लट्ठ, पाईप, सरियों से किया हमला

पुलिस ने बताया कि पहाड़ा थाना पुलिस को वांटेड हिस्ट्रीशीटर बंशाराम के क्षेत्र में छुपे होने की सूचना मिली थी। उसे पकड़ने के लिए करीब 5-6 पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस हिस्ट्रीशीटर बंशाराम को पकड़ती, इससे पहले उसके साथियों ने पुलिस टीम पर लट्ठ, पाईप, सरियों से हमला कर दिया। बदमाशों के हमले में एक कांस्टेबल घायल हुआ है, अन्य के चोटें आयीं हैं। बदमाश पुलिस की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।

इससे पहले 27 अप्रेल को भी मांडवा थाना की पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया था। 27 अप्रेल की रात एसएचओ सहित पुलिस टीम क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर रणिया के पकड़ने गयी थी, जहां रणिया के साथियों ने घेर कर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस हमले में एसएचओ सहित 6 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस वारदात में रणियों के गुर्गे तो पकड़े गए हैं, लेकिन रणिया और उसके बेटे अभी भी फरार है और क्षेत्र में व्यापारियों के साथ लूट की वारदातें कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 27 अप्रेल को पुलिस टीम पर हुए हमले में घायल हुए थे एसएचओ सहित 6 पुलिसकर्मी

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version