Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर शहर में ई-रिक्शा चलाएंगी महिलाएं : महिला चालकों के पास होगी 100% कमान

women will run e rickshaw in udaipurwomen will run e rickshaw in udaipur

लकी जैन, उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर की सड़कों पर जल्द ही महिलाएं ई-रिक्शा चलाते हुए दिखायी देंगी। खासबात है कि ई-रिक्शा का संचालन सिर्फ महिलाएं करेंगी, इस नवाचार की शुरूआत के लिए कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कहा जो कंपनियों सीएसआर के तहत ई-रिक्शा संचालन में प्रशासन का सहयोग करना चाहें, वे डीटीओ कल्पना शर्मा से संपर्क कर सकते हैं।

कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें कलेक्टर ने फॉसिल फ्यूल आधारित ट्रांसपोर्ट वाहनों को इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में शिफ्ट करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी समय में शहर में ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा, जिसमें नवाचार करते हुए शत-प्रतिशत महिला चालकों को सम्मिलित किया जाएगा। इससे ना सिर्फ महिला सशक्तिकरण का संदेश जाएगा बल्कि शहर को प्रदूषण रहित करने में भी मदद मिलेगी।

ब्लैक स्पॉट और बोटल नेक की समस्या के समाधान पर चर्चा की

बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ब्लैक स्पॉट के सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा जेके पारस हॉस्पिटल से होटल झंकार ओल्ड आरटीओ रोड मार्ग पर गरीब नवाज कॉलोनी के बाहर बोटल नेक की समस्या पर भी विचार विमर्श हुआ।

बैठक में हाईवे पर आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाओं को रोकने हेतु टोल नाकों को पाबंद करने, हेलमेट के उपयोग के लिए प्रचार प्रसार में एनजीओ एवं निजी कंपनियों की भागीदारी सुनिश्चित करने, गुड सेमेरिटन मुख्यमंत्री जीवन रक्षा योजना का व्यापक प्रचार.प्रसार करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग द्वारा ब्लेक स्टॉप की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराई गई है जिसके अनुसार कलेक्टर ने उचित समाधान करने के निर्देश दिए।

इन विषयों पर भी हुई चर्चा

बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ अपर्णा गुप्ता, डीएफओ मुकेश सैनी, जिला परिवहन अधिकारी कल्पना शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक यातायात कुशल चोरड़िया, एडिशनल सीएमएचओ डॉ रागिनी डामोर सहित यूआईटी, नगर निगम, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version