Site iconSite icon AR Live News

नए संसद भवन का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण

PM Narendra modi inaugurates new parliament buildingPM Narendra modi inaugurates new parliament building

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को नए संसद भवन का लोकार्पण कर उसे देश को समर्पित कर दिया। इस अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हर देश की विकास यात्रा में कुछ पल ऐसे आते हैं, जो हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं। कुछ तारीखें, समय के ललाट पर इतिहास का अमिट हस्ताक्षर बन जाती हैं। आज 28 मई 2023 का ये दिन, ऐसा ही शुभ अवसर है।

पीएम मोदी ने कहा देश आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अमृत महोत्सव में भारत के लोगों ने अपने लोकतंत्र को संसद के इस नए भवन का उपहार दिया है। आज सुबह ही, संसद भवन परिसर में, सर्वपंथ प्रार्थना हुई है। मैं सभी देशवासियों को भारतीय लोकतन्त्र के इस स्वर्णिम क्षण की बहुत.बहुत बधाई देता हूं।

सेंगोल को दंडवत प्रणाम किया

पीएम मोदी सुबह सबसे पहले नए संसद भवन के सामने बने पंडाल में पहुंचे। जहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने उनका स्वागत किया। वही प्रधानमंत्री ने सेंगोल राजदंड को दंडवत प्रणाम किया और हाथ में पवित्र राजदंड लेकर तमिलनाडु के विभिन्न अधीनमों के पुजारियों का आशीर्वाद लिया। उद्घाटन समारोह में गणमान्य अतिथियों के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

Exit mobile version