Site iconSite icon AR Live News

15 पीएचसी और 14 सीएचसी का औचक निरीक्षणः 50 फीसदी स्टाफ अनुपस्थित मिला

udaipur cmho sudden inspection on CHC And PHC in rural areasudaipur cmho sudden inspection on CHC And PHC in rural areas

कई जगह चिकित्सा परिसर में कमियां भी नजर आयी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया एवं डॉ. कांतिलाल पलात के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की 11 टीमों ने 15 पीएचसी और 14 सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें 50 फीसदी स्टाफ अनुपस्थित मिला। इन लोगों के पास देरी से आने का कोई जवाब भी नहीं मिला।

डॉ.बामनिया ने बताया कि विभाग के जिला अधिकारियों की 11 टीम ने सवेरे 6.30 रवाना होकर प्रातः 8 बजे एक साथ विभिन्न ब्लॉक में 15 पीएचसी और 14 सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया । हाजरी रजिस्टर देखने पर सभी जगह 50 फीसदी चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ,पैरामेडिकल स्टाफ अनुपस्थित होकर देरी से आए। इनके पास देरी से आने का कोई जवाब नहीं था। ऐसे कार्मिकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इस दौरान भर्ती मरीजों से चिंरजीवी सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी ली गई।

साफ सफाई नहीं होने सहित कई कमियां भी मिली

पीएचसी, सीएचसी परिसर में साफ सफाई नहीं होने, दवाइयों का उचित रखरखाव नहीं होने, सरकार की विभिन्न योजनाओं के आईसी का व्यापक प्रदर्शन नहीं होने, पेयजल व्यवस्था नहीं होने की कमी भी दिखी। चिकित्सा कार्मिकों को फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं होने की बात भी सामने आयी। सोम पीएचसी में पिछले 2 माह से एक भी डिलीवरी नहीं हुई तथा वैक्सीन निधि डिस्कार्ड कंडीशन में आईएलआर में पड़ी थी।

कुछ जगह अच्छा कार्य भी नजर आया

निरीक्षण के दौरान कई ब्लॉक में पीएचसी और सीएचसी में बेहतर व्यवस्था होती हुई भी नजर आयी। झाडोल ए फलासिया ए कुराबड़ए भबरानाए गोगुंदा एपदराडाए सनवाड़ व लसाडिया में स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत मरीजों का पंजीयन एवं भर्ती कर अच्छी क्लेम राशि बनाई हैं।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version