Site iconSite icon AR Live News

सात माह में जन्मे शिशु की गंभीर स्थिति के चलते तीन महीने तक चला इलाज, अब स्वस्थ

seven month pregnancy pre premature baby birthseven month pregnancy pre premature baby birth

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पिटल के नवजात शिशु विभाग ने सात माह के गर्भस्थ शिशु को तीन महीने तक न्यूनेंटल केयर एवं वेंटीलेटर केयर देते हुए सुरक्षित बचाया है। इस शिशु को शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

ग्रुप डायरेक्टर आनंद झा ने बताया कि बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पीटल में गत 7 मार्च को एक सात माह के गर्भस्थ शिशु का जन्म हुआ था। जन्म से ही उसे श्वास लेने में तकलीफ थी और स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इस पर नवजात को एनआईसीयू में लिया गया, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश बोथरा ने वेंटीलेटर पर लेकर शिशु का उपचार शुरू किया। इसमें फेफड़े विकसित करने की दवा दी गई। खून में संक्रमण होने पर उपचार करते हुए ठीक किया गया।

डॉ. अविनाश बोथरा ने बताया कि शिशु श्वास रोक लेता था, इससे भी खतरा बना हुआ था। उसका भी उपचार करते हुए श्वसन प्रक्रिया सुचारू की गई। जन्म के समय शिशु का वजन सिर्फ 1 किलो था जो उपचार देते हुए एक किलो आठ सौ ग्राम तक पहुंचाया गया। करीब तीन महीने उपचार के बाद शिशु पूरी तरह स्वस्थ होने पर शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

Exit mobile version