Site iconSite icon AR Live News

कर्नाटक: सिद्धारमैया मंत्रिमंडल का विस्तार, 24 नए मंत्रियों ने ली शपथ

karnataka Cabinet expansionKarnataka Government 24 new ministers took oathkarnataka Cabinet expansionKarnataka Government 24 new ministers took oath

सरकार में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या हुई 34

बेंगलुरु,(एआर लाइव न्यूज)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल का शनिवार को विस्तार हो गया। इसके तहत 24 नए मंत्रियों ने शपथ ली।

एचके पाटिल, कृष्ण बायरेगौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, डॉ. एच सी महादेवप्पा, ईश्वर खंडरे, दिनेश गुंडु राव, केएन राजन्ना, शरणबसप्पा दर्शनपुर, लक्ष्मी हेब्बलकर, पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा के बेटे मधु बंगारप्पा, रहीम खान, डी सुधाकर,संतोष लाड,शिवानंद पाटिल, रामप्पा बलप्पा तिम्मापुर, एस एस मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदागी, डॉ एमसी सुधाकर,डॉ शरण प्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, एन एस बोसेराजू, सुरेश बीएस और बी नागेंद्र को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

20 मई को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शपथ ली थी

इससे पहले 20 मई को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के साथ आठ मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसमें जीण्परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामालिंगा रेड्डी और बीजेड. ज़मीर अहमद खान शामिल थे।

Exit mobile version