Site iconSite icon AR Live News

जयपुर एयरपोर्ट पर 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

gold smugglergold smuggler

जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। कस्टम अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर एक तस्कर को 1 किलो 144 ग्राम सोने (Gold recovered at Jaipur airport) के साथ पकड़ा। अधिकारियों के अनुसार बरामद सोने का बाजार मूल्य करीब 70 लाख 69 हजार 920 रुपए है। आरोपी एयर अरेबिया की फ्लाइट से सोने को इनर वियर और जूतों में छिपाकर जयपुर ला रहा था।

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि टीम को आरोपी के बारे में पहले से सूचना मिली थी। जैसे ही राजस्थान निवासी आरोपी तस्कर शारजाह से एयर अरेबिया की फ्लाइट संख्या G9435 से 26 मई को जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा था। टीम ने उसे एयरपोर्ट परिसर में डिटेन कर लिया।

जूतों और इनर वियर में छिपाया था सोना

पूछताछ में आरोपी ने सोना के बारे में कुछ नहीं बताया, इस पर आरोपी और उसके सामान को स्कैन करने पर उसके जूतों के तलवों में गोल्ड को पेस्ट बनाकर सभी टुकड़े अलग-अलग जगहों पर फंसा रखे थे। साथ ही तस्कर ने इनर वियर की बॉर्डर में भी गोल्ड का पेस्ट डाला हुआ था। इसका वजन 1 किलो 144 ग्राम निकला।

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राजस्थान से शेखावटी का रहने वाला है। वह इससे पहले भी विदेश यात्रा कर चुका हैं। आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया।

Exit mobile version