Site iconSite icon AR Live News

UPSC-2022 का रिजल्ट जारी, देश को मिले 180 IAS, 200 IPS : टॉप थ्री कैंडीडेट्स महिलाएं

UIT Udaipur PosterUIT Udaipur Poster

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 (upsc civil service exam result 2022) का मंगलवार को रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम के अनुसार 933 कैंडीडेट्स का फाइनल चयन हुआ है, जिसमें 180 आईएएस, 38 आईएफएस और 200 आईपीएस के लिए चयनित हुए हैं।

खासबात है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में देश में टॉप-4 में महिलाएं हैं। इशिता किशोर ने देश में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है, वहीं गरिमा लोहिया ने दूसरा, उमा हरति एन ने तीसरा और स्मृति मिश्रा ने देश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया गया है।

Exit mobile version