Site iconSite icon AR Live News

संयुक्त मेवाड़ यूथ फेस्टिवल: बच्चों ने साधना, संस्कार और स्वविकास के महत्व को जाना व सीखा

sanyukt mewar youth festival 2023 in fatehnagar udaipursanyukt mewar youth festival 2023 in fatehnagar udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। संयुक्त मेवाड़ यूथ फेस्टिवल-2023 (sanyukt mewar youth festival 2023) की फतहनगर में शुरूआत हुई, एक सप्ताह तक चलने वाले संयुक्त मेवाड़ यूथ फेस्टिवल में 455 बालिक-बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं। खासबात है कि बालक-बालिकाओं को इन सात दिनों में स्वाध्याय, साधना, संस्कार, स्वविकास, शिक्षा और संस्कृति के महत्व के साथ ही इसे जीवन में प्रेक्टिकल रूप से उतारने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

फेस्टिवल आयोजनकर्ता आनंद चपलोत ने बताया कि आज योग के साथ किशोरों की सुबह की शुरूआत हुई। योग शिविर में विभिन्न योगासन सिखाए गए साथ ही ध्यान-साधना भी करवाया गया और इसके महत्व की भी जानकारी दी। इसके साथ ही बच्चों को भक्तामर पाठ भी करवाया गया।

किंतसुकी आर्ट और ट्रांसफोर्मेशन में बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

बच्चों को मेवाड़ यूथ फेस्टिवल में उनके व्यक्तित्व विकास और ट्रांसफोर्मेशन के बारे में सिखाया गया। मुंबई से आयीं तारूणा बोहरा ने किंतसुकी आर्ट सिखाई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version