Site iconSite icon AR Live News

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड का होगा गठनः मुख्यमंत्री गहलोत ने की घोषणा

Veer Shiromani Maharana Pratap Board will be formed Chief Minister Gehlot announcedVeer Shiromani Maharana Pratap Board will be formed Chief Minister Gehlot announced

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। महाराणा प्रताप की जयंति के अवसर पर सोमवार को नगर निगम और मेवाड़ क्षत्रीय महासभा की ओर से सुखाड़िया रंगमंच पर हुए समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिरकत की। समारोह में मुख्यमंत्री गहलोत ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड का गठन करने की घोषणा की। गहलोत ने कहा महाराणा प्रताप के शौर्य व बलिदान की गाथा राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में भी लोगों को स्वाभिमान की भावना से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड युवा पीढ़ी को प्रताप के शौर्य और पराक्रम के बारे में जागरूक करेगी। बोर्ड पाठ्यक्रम सामग्री, धरोहर संरक्षण, नवनिर्माण, विभिन्न भाषाओं में शोध कार्य, प्रकाशन का प्रचार-प्रसार, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, व्याख्यान, कवि सम्मेलन आदि कार्यों के लिए योजना तैयार करेगा। ताकि नई पीढ़ी को प्रताप के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने को मिले और वह प्रेरित हो सके।

चावण्ड में महाराणा प्रताप पेनोरमा बनाया जाएगा

गहलोत ने महाराणा प्रताप की समाधि, राजतिलक स्थली और अन्य स्थलों के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य कराने, मीरा मेदपाट बालिका छात्रावास के समीप की भूमि को छात्रावास के लिए आवंटित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चावण्ड में 4 करोड़ रुपए की लागत से महाराणा प्रताप पेनोरमा बनाने की घोषणा की जा चुकी है, जिसके कार्यादेश जारी कर दिए हैं।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट, जनजाति राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, सांसद सीपी जोशी, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री व विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा, विधायक प्रीति शक्तावत, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, नगर निगम महापौर गोविन्द सिंह टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, आयोजक संस्था से भानुसिंह कानावत, चंद्रवीर सिंह करेलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।


डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version