Site iconSite icon AR Live News

सिद्धारमैया सीएम,डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम व 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

siddaramaiah oath ceremonysiddaramaiah oath ceremony

बेंगलुरु (एआर लाइव न्यूज)। कर्नाटक में शनिवार को कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने दोपहर करीब 12.30 बजे सिद्धारमैया (Karnataka CM Siddaramaiah) को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इनके बाद डीके शिवकुमार ने राज्य के एक मात्र उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इनके अलावा 8 अन्य मंत्री पदों पर शपथ ली गई।

कैबिनेट में कुल 34 मंत्रियों में से अभी मंत्री 8 बने

कर्नाटक कैबिनेट में कुल 34 मंत्रियों को शामिल किया जाना है। उनमे से आज सिर्फ 8 मंत्रियों को शामिल किया गया है। डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे (मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे), रामालिंगा रेड्‌डी और जमीर अहमद खान ने मंत्री पद की शपथ ली।

विपक्षी एकता का प्रदर्शन

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेंस से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कमलनाथ मौजूद रहे। साथ ही कई विपक्षी पार्टियों के दिग्गज नेता इनमें महबूबा मुफ्ती (PDP), नीतीश कुमार (JDU), तेजस्वी यादव (RJD), डी राजा और सीताराम येचुरी (लेफ्ट), एमके स्टालिन (DMK), शरद पवार (NCP), फारूख अब्दुल्ला (नेशनल कांग्रेस), कमल हासन (मक्कल नीधि माईम) मौजूद रहे।

जनता से किये पांच वादे आज से ही लागू होंगे

राहुल गांधी ने कहा कि हमने आपसे 5 वादे किए थे, वो आज ही कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में कानून बन जाएंगे। हम जो कहते हैं, वह करते हैं। बता दें कि कैबिनेट की पहली बैठक आज शाम को 4 बजे होगी।

Exit mobile version