Site iconSite icon AR Live News

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल: किरन रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल होंगे कानून मंत्री

Arjun Ram Meghwal law ministerArjun Ram Meghwal law minister

नई दिल्ली, (एआर लाइव न्यूज)। केंद्र की मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में गुरूवार को फेरबदल किया गया है। दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए किरन रिजिजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

प्रधानमंत्री के परामर्श पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्रियों के बीच मंत्रालयों के पुनः आवंटन का निर्देश दिया है। इसके तहत किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय जबकि अर्जुन राम मेघवाल को अपने मौजूदा मंत्रालय के अलावा रिजिजू के स्थान पर विधि और न्याय मंत्रालय के राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। मेघवाल के पास संसदीय कार्य मंत्री और संस्कृति मंत्री
की जिम्मेदारी भी रहेंगी।

बीकानेर से है सांसद, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा

कर्नाटक चुनाव परिणाम की ठीक बाद मोदी मंत्रिमंडल में यह मामूली फेरबदल देखने को मिला है। बीकानेर से भाजपा सांसद अर्जुन मेघवाल को कानून मंत्रालय की एक और बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों में उत्साह नजर आ रहा है। बीकानेर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न भी मनाया।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version