Site iconSite icon AR Live News

दोस्त की हत्या कर शव घर के कमरे में दफनाया: पत्नी-बच्चों के साथ हुआ फरार

missing man dead body found buried in the room of the house in udaipurmissing man dead body found buried in the room of the house in udaipur

13 मई शाम से लापता था शुभम

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र के ओड़ बस्ती में गुरूवार दोपहर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है (missing man murder in udaipur)। एक युवक ने अपने ही दोस्त की पहले तो हत्या की और फिर शव को घर के कमरे में ही दफना कर पत्नी-बच्चों के साथ फरार हो गया।

चार दिन बाद जब पड़ोसियों को घर से बदबू आयी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर पर लगा ताला तोड़ा तो घर के कमरे में खुदा हुआ गड्ढा देखकर माजरा समझ आ गया। पुलिस ने एफएसएल टीम की मौजूदगी में गड्ढे से मिट्टी हटाकर शव को निकाला।

थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण ने बताया कि घर के कमरे में खुदे गड्ढे से शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अंबामाता थाना क्षेत्र के अंबावगढ़ निवासी शुभम पत्र सुरेश शर्मा के नाम से हुई है। वहीं यह घर प्रवीण सिंह पुत्र लाल सिंह राजपूत का था। प्रवीण सिंह पत्नी और तीन बच्चों के साथ फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं शव को मोरचरी रखवा दिया गया है। संदेह है कि शुभम की 13 मई रात को ही हत्या कर दी गयी थी। इसके बाद कमरे में गड्ढा खोद कर शव दफना दिया गया और प्रवीण पत्नी-बच्चों के साथ फरार हो गया। हालां कि पूरा घटनाक्रम पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रवीण के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट होगा।

13 मई की शाम से लापता था शुभम

पुलिस ने बताया कि शुभम और प्रवीण दोस्त हैं। 13 मई को शुभम प्रवीण से मिलने उसके घर गया था। उसी दिन से शुभम लापता था। 14 मई को शुभम के परिजनों ने अंबामाता थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी थी। वहीं 14 मई को प्रवीण भी घर पर ताला लगाकर पत्नी और बच्चों से साथ चला गया था। ऐसे में जब शुभम को तलाशा भी गया तो प्रवीण के घर पर ताला मिला। चार दिन के बाद पड़ोसियों को प्रवीण के घर से बदबू आयी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़ा तो अंदर कमरे में हाल ही खोदा गड्ढा दिखा, जिस पर मिट्टी पड़ी थी। पुलिस ने मिट्टी हटा कर देखी मो शुभम का शव बरामद हुआ।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version