Site iconSite icon AR Live News

आपस में भिड़े कांग्रेसीः हाथापाई और मारपीट पर उतरे कार्यकर्ता

congress workers clash in ajmercongress workers clash in ajmer

प्रदेश सह प्रभारी को लेना था संगठनात्मक फीडबैक, आरटीडीसी के चेयरमैन के खिलाफ लगे नारे

अजमेर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बड़े नेताओं के आपसी झगड़े के बीच गुरूवार को अजमेर में कार्यकर्ताओं में गाली गलौज, हाथापाई और मारपीट की नौबत आ गई। यहां कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घुसे भी चले।

दरअसल राजस्थान कांग्रेस की सह प्रभारी और अजमेर जिला प्रभारी अमृता धवन की मौजूदगी में अजमेर के गोविंदम पैलेस में फीडबैक कार्यक्रम रखा गया। सह प्रभारी धवन के पहुंचने से पहले ही गहलोत सरकार में आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ बैठक स्थल पर पहुंच गए। कुछ कार्यकर्ताओं ने राठौड़ के आने पर उनके सामने ही विरोध दर्ज करवाया और राठौड़ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि राठौड़ को उठकर रवाना होना पड़ा।

ऐसे भिड़े कांग्रेसी, देखें वीडियो

पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कार्यकर्ताओं को अलग किया

राठौड़ के उठकर रवाना होने के बाद भी माहौल शांत होता नजर नहीं आया। गहमागहमी के बीच कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज और हाथापाई की नौबत आ गई। कार्यकर्ता एक दूसरे से मारपीट पर उतर आए और लात-घुसे भी चल गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कार्यकर्ताओं को अलग किया। यह बात सामने आयी है कि शहर कांग्रेस के कार्यक्रम में देहात के कार्यकर्ताओं के भी पहुंचने से विवाद खड़ा हुआ। धमेंद्र राठौड़ के इस कार्यक्रम में आने से भी कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। उस कारण यह बखेड़ा हुआ।

राठौड़ ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष को बताया जिम्मेदार

इस घटनाक्रम पर मौके पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में धर्मेंद्र राठौड़ ने विवाद की जड़ शहर कांग्रेस के अध्यक्ष को बताते हुए कहा कि अध्यक्ष को अगर जगह कम थी तो उनको विरोध नहीं करना चाहिए था। जो लोग आ गए और पहले आकर पहले बैठ गए उनका स्वागत करन चाहिए था। यह कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम था और पार्टी के कार्यक्रम में जितने लोग ज्यादा आए वह तो हमारे लिए खूशी होनी चाहिए। शहर अध्यक्ष को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

दूसरी तरफ शहर अध्यक्ष का तर्क है कि गोविंदम पैलेस में शहर कार्यकर्ताओं की बैठक की व्यवस्था की गई थी, लेकिन यहां देहात के भी कुछ कार्यकर्ता आ गए और कुर्सियों पर बैठ गए। इस कारण शहर के कार्यकर्ता नाराज हो गए। उस कारण यह विवाद खड़ा हुआ।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version