Site iconSite icon AR Live News

एनआईए ने प्रदेश में लॉरेंस गैंग के ठिकानों पर की छापेमारी

NIA Raid in rajasthan to caught lawrence bishnoi gang henchmenNIA Raid in rajasthan to caught lawrence bishnoi gang henchmen

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीमों ने बुधवार को राजस्थान सहित 6 राज्यों के कई जिलों में लॉरेंस गैंग और संबंधित बदमाशों के 122 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में एनआईए ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है, साथ ही जानकारी के अनुसार लॉरेंस गैंग के गुर्गे भी पकड़ में आए हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।

जानकारी के अनुसार एनआईए ने सुबह तड़के राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर जिलों में गैंग के कई ठिकानों पर छापा मारा। सुबह-सुबह एनआईए की टीमों ने कई ठिकानों को चारों तरफ से घेर लिया और गैंग से जुड़े कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

सूचना है कि ये बदमाश मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर तस्करी करने, आतंकी गतिविधियों सहित गैंगस्टर्स के संगठित अपराधों से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं। एनआईए की टीमें पकड़ में आये संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version