Site iconSite icon AR Live News

वैध खनन को बढ़ावा, अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही व राजस्व बढ़ोतरी हमारा लक्ष्य: गुप्ता

Department of Mines & Geology rajasthanDepartment of Mines & Geology rajasthan


एसीएस माइंस ने दिया अधिकारियों को तीन सूत्री लक्ष्य

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। एसीएस माइंस वीनू गुप्ता ने माइंस विभाग के अधिकारियों को तीन सूत्री संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वैध खनन को बढ़ावाए अवैध खनन पर प्रभावी सख्त कार्यवाही व राजस्व बढ़ोतरी हमारा ध्येय होगा। उन्होंने बजट घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति पर जोर दिया है।

एसीएस गुप्ता ने बुधवार को एसीएस माइंस का कार्यभार संभालने के बाद निदेशक माइंस संदेश नायक व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि माइंस क्षेत्र में विकास की गति को बनाए रखना है। उन्होंने एक्सप्लोरेशन कार्य में और अधिक तेजी लाने तथा ऑक्शन कार्य का रोडमैप बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीम भावना से कार्य करते हुए देश .दुनिया के नक्शें पर राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाना है।

नियमित मॉनिटरिंग के सकारात्मक परिणाम मिल रहे

निदेशक माइंस ने बताया कि विभाग ने राजस्व संग्रहण, मेजर माइंस के ऑक्शन सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नियमित मॉनिटरिंग के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। बैठक में उपसचिव नीतू बारूपालए ओएसडी महावीर प्रसाद मीणाए अतिरिक्त निदेशक बीएस सोढ़ा भी मौजूद थे।

Exit mobile version