Site iconSite icon AR Live News

20 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से गिरा ट्रेलर, आग लगने से चालक जिन्दा जला

trailer accident in jaipurtrailer accident in jaipur

जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। शिवदासपुरा में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक ट्रेलर 20 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे (trailer fell from flyover) जा गिरा। ट्रेलर में आग लगने से चालक जिंदा जल गया जिससे उसकी मौत हो गई।

शिवदासपुरा थाना पुलिस के अनुसार लोहे की एंगल से भरा एक ट्रेलर आगरा रोड कानोता की ओर से अजमेर रोड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रिंग रोड बोर्डिया की ढाणी के पास सुबह करीब 5 बजे ट्रेलर फ्लाईओवर पर बने ओपन कट से नीचे अण्डरपास में गिर गया। रिंग रोड (ring road) फ्लाईओवर की ऊंचाई करीब 20 फीट है। ट्रेलर के नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई। ट्रेलर का चालक केबिन में फंस गया और जल गया जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही शिवदासपुरा थाना पुलिस और एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया। इसके बाद केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।पुलिस ने बताया कि ट्रेलर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ट्रेलर मालिक जोधपुर निवासी लादूराम बंजारा से संपर्क किया। जिसके बाद ट्रेलर चालक की शिनाख्त अलवर के रूपवास निवासी 34 वर्षीय तरुण के रूप में हुई। ट्रेलर मालिक ने बताया कि तरुण कोलकत्ता से ट्रेलर में लोहे की एंगल भरकर निकला था।

Exit mobile version