Site iconSite icon AR Live News

पुलिस पर हमला करने वाले रणीया और उसके बेटे के मकानों पर चला पुलिस का बुलडोजर

udaipur police run bulldozer on raniya gang illegal houseudaipur police run bulldozer on raniya gang illegal house

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। माण्डवा में रणीया गैंग के मुख्य बदमाश को पकड़ने गयी पुलिस पर हमला करने के मामले में उदयपुर पुलिस ने प्रशासन के साथ मिलकर सोमवार को बड़ी कार्यवाही की है। उदयपुर पुलिस ने सोमवार को हिस्ट्रीशीटर रणीया व उसके पुत्र हिस्ट्रीशीटर खातरु के बिलानाम जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए घरों पर बुलडोजर (udaipur police bulldozer) चला कर ध्वस्त कर दिया।

एसपी विकास शर्मा ने बताया कि जिले मे हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही तथा इन बदमाशों की अवैध प्रोपर्टी व अतिक्रमण ध्वस्त करने बाबत दिशा निर्देश दिये गये। प्रशासन का सहयोग लेकर रणीया गैंग के मुख्य बदमाया रणीया और उसके बेटे के घरों की जानकारी जुटायी गयी। पता चला कि बदमाशों के घर बिलानाम जमीन पर अवैध कब्जा कर बने हैं। इस पर आज प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों के मकान ध्वस्त करने की कार्यवाही की गयी।

रणीया पर दर्ज हैं 54 आपराधिक मामले

गौरतलब है कि 27 अप्रेल की शाम को माण्डवा पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर रणीया पुत्र देवा और उसे बेटे झाला को पकड़ने के लिए क्षेत्र में दबिश दी थी। जहां रणीया गैंग के बदमाशों ने पुलिस टीम पर पत्थर, लाठियों से हमला कर दिया था और पुलिस के हथियार छीन लिए थे। इस दौरान रणीया और झाला फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस अब तक रणीया गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है और रणीया व उसके बेटे की तलाश कर रही है।

बदमाश रणीया के खिलाफ 54 आपराधिक प्रकरण, उसके पुत्र खातरु के विरूद्ध 10 और छोटे बेटे जाला के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज हैं। इनके खिलाफ मारपीट, उद्वापन, लुट, चोरी, जानलेवा हमला, नकबजनी, बलवा, हत्या, बलात्कार, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, डकेती, आर्म्स एक्ट व आबकारी एक्ट के मामले दर्ज हो चालान हो रखा है।

यह भी पढ़ें : 27 अप्रेल को माण्डवा पुलिस पर किया था हमला, घायल हो गए थे थानाधिकारी और जवान

Exit mobile version