उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। हाथीपोल थाना पुलिस ने एमबी हॉस्पिटल पार्किंग से वाहन चोरी करने वाली गैंग (udaipur police bust vehicle theft gang) का खुलासा करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 बाइक बरामद की हैं। बदमाश बाघपुरा 007 नाम से गैंग बनाकर चोरी की वारदातों को उदयपुर में अंजाम दे रहे थे।
एसपी विकास शर्मा ने बताया कि उदयपुर के बाघपुरा निवासी कन्हैयालाल पुत्र वका मीणा, संतोष पुत्र फतहलाल दामा, भगवतीलाल पुत्र खेमा मीणा, रमेश पुत्र हरीश अहारी और दमाम फलासिया निवासी महेश पुत्र काम चंद खोखरीया दमाम को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश अन्य साथियों के साथ मिलकर बाघपुरा 007 गैंग के नाम से वाहन चोरी की वारदातें कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी हुई 16 बाइक बरामद की हैं।
एडि.एसपी मंजीत सिंह ने बताया कि बदमाश बाघपुरा और झाड़ोल क्षेत्र में सक्रिय थे और रात को हाईवे पर वहां से गुजरने वाले वाहनों पर पथराव कर व जबरन रोक लूटपाट करते थे। लूट की वारदातों में आरोपी चोरी की बाइक उपयोग करते थे और बाद में बाइक भी बेच देते थे। गैंग के खुलासे में प्रशिक्षु कांस्टेबल रमेश की मुख्य भूमिका रही है।
गैंग का खुलासा करने वाली टीम: हाथीपोल थानाधिकारी योगेश चौहान, एएसआई दलपत सिंह, शम्भु सिंह, कांस्टेबल कमलेश, मुकेश, साईबर सेल कांस्टेबल लोकेश रायकवाल, प्रशिक्षु कांस्टेबल रमेश की गैंग का खुलासा करने में मुख्य भूमिका रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

