Site iconSite icon AR Live News

कटारिया से बोले सांसद अर्जुन मीणा, मुझे नहीं लगता आपके जाने के बाद अब उदयपुर में भाजपा की वापसी होगी

Udaipur MP Arjunlal meena statement on bjp mewar politics gulab chand katariaUdaipur MP Arjunlal meena statement on bjp mewar politics gulab chand kataria

सांसद ने मंच से बोली कड़वी बात, सन्न रह गया हर कोई

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गुलाबचंद कटारिया के असम के राज्यपाल बनने के बाद से उदयपुर भाजपा में धड़ेबाजी बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए अब भाजपा नेताओं को ही यह डर सताने लगा है कि कटारिया के जाने के बाद उदयपुर में भाजपा की वापसी होगी भी या नहीं है। उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा ने तो बकायदा कटारिया के सामने ही मंच से खुलकर इसका संशय भी व्यक्त कर दिया। इस कार्यक्रम में मेयर, डिप्टी मेयर, भाजपा के जिलाध्यक्ष, ग्रामीण विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और पार्षद मौजूद थे।

दरअसल रविवार को पीछोला से गोवर्धन सागर को भरने वाली लिंक चैनल को पक्का करने के काम का शुभारंभ हुआ। सांसद मीणा ने कटारिया से कहा कि चूंकि आप पांच-छह दिन के लिए यहां आए हैं। हमारे कौर कमेटी के जितने भी सदस्य हैं, वो एक बार आपसे मिलेंगे और आप हमें डाट पिलाकर जाएं कि यह काम ऐसे करना है और यह काम वैसे करना है। आपको यह काम करना है इसके अलावा कुछ भी नहीं करना है। तब तो आपने पार्टी का जो जनाधार बढ़ाया है वो रहेगा, नहीं तो मुझे नहीं लगता है कि आपके जाने के बाद उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी की वापसी होगी।

यह मैं कटु सत्य बोल रहा हूं। हो सकता मेरी बात इस मंच पर गलत लग रही हो कि इस मंच पर यह बात उठानी की जरूरत नहीं थी। लेकिन मैं एक छोटा कार्यकर्ता हूं, मुझे महसुस हुआ तो मैंने कह दी।

अभी उदयपुर में राजा-महाराजाओं के राज जैसा लगता है

कार्यक्रम में सांसद मीणा ने खुलकर कहा कि हम सब लोग,आपके(कटारिया) यहां से जाने के बाद में अनाथ सा महसुस करते है। मुझे ऐसा लगता है कि पुराने जमाने में राजा महाराजाओं का राज था ऐसा अभी उदयपुर शहर में लगता है। हर आदमी यह सोच लेकर बैठा है कि मेरा यह है मेरा यह है, लेकिन संगठित रूप से जो काम होना चाहिए मुझे उसमें थोड़ी कमी नजर आती है।

जब आप थे तब मेरे को कोई पूछता भी नहीं था

सांसद ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले एक महीने में दो-तीन कार्यक्रम हुए। सीपी जोशी प्रदेशाध्यक्ष बने,जन आक्रोश रैली निकली। लोगों को लाना है बसें करनी है, खाना बनाना है। हमारे जो जिलाध्यक्ष है दोनों, कुछ पदाधिकारी है जो इधर उधर घुमते रहें,बातें करते रहे और परेशान होते रहे। इनकी परेशानी मैने पहली बार देखी क्यों कि जब आप(कटारिया) थे तब मेरे को कोई पूछता भी नहीं था और बताता भी नहीं था। लेकिन आपके जाने के बाद से इन्होंने मुझे कहा कि हमारे भाई साहब नहीं है और आपको सब व्यवस्था देखनी पड़ेगी।

तीन साल से सांसद मद से पैसा नहीं मिल रहा,मैं कहां से दूं

अर्जुन लाल मीणा ने कहा कि मेरा स्वास्थ्य भी इतना अच्छा नहीं है कि दौड़ भाग कर खेरवाड़ा चला जाऊं, कोटड़ा चला जाऊं, झाड़ोल चला जाऊं, धरियावद चला जाऊं, आसपुर चला जाऊं। मुझे भी लोग कहते है कि आप टाइम पर आते नहीं हो। ऊपर से मोदी जी ने हमारे तीन साल का एमपी लेड (सांसद मद) का पैसा भी नहीं दिया। वो भी हमारे ऊपर मार पड़ी हुई है। अभी ताराचंद जी ने भी कहा कि कुछ न कुछ नगर में आप दो, लेकिन पैसा हो तो देवें।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version