जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। जयपुर जिले के चंदवाजी थाना क्षेत्र में देर रात करीब 3 बजे एक ट्रक ने परिवहन विभाग की जीप (RTO jeep accident) को टक्कर मार दी, फिर उसे करीब आधा किलोमीटर घसीटते हुए ले गया। हादसे में आरटीओ के एक गार्ड की मौत हो गई, जबकि विभाग के इंस्पेक्टर सहित तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
चंदवाजी थाना पुलिस के अनुसार जयपुर-दिल्ली हाईवे पर मानपुरा माचेड़ी गांव के पास आरटीओ इंस्पेक्टर रवि दत्त और उनकी टीम वाहनों की जाँच कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक तेज रफ्तार ट्रक को रुकने का इशारा किया। लेकिन ट्रक चालक ने रफ्तार और तेज कर दी। मौके पर तैनात आरटीओ की टीम जान बचने के लिए जीप में घुस गए, तभी ट्रक चालक ने जीप को जोरदार टक्कर मारी और करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता ले गया।
ट्रक चालक मौके से हुआ फरार
ट्रक रुकते ही चालक मौके से भाग गया। हादसे में आरटीओ गार्ड (RTO Gaurd) दशरथ सिंह की मौत हो गई, जबकि इंस्पेक्टर रवि दत्त, गार्ड सुरेश शर्मा और जीप चालक वेदपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना मिलते ही चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, और मृतक गार्ड दशरथ सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने ट्रक को मौके से जब्त कर लिया है, ट्रक चालक की तलाश जारी है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

