Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर होते हुए माउंट आबू पहुंचे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Rajasthan visitRahul Gandhi Rajasthan visit

डबोक एयरपोर्ट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की अगवानी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को उदयपुर होते हुए हेलीकॉप्टर से माउंट आबू पहुंचे।

डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल गांधी की अगवानी की। एयरपोर्ट पर ही राहुल गांधी और सीएम अशोक गहलोत के बीच कुछ देर मंत्रणा हुई। इसके बाद राहुल माउंट आबू के लिए रवाना हुए।

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आए है राहुल

राहुल गांधी माउंट आबू में चल रहे कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर सर्वोदय में भाग लेने राजस्थान दौरे पर आए है। इस शिविर में देशभर के विभिन्न हिस्सों से आए कांग्रेस जन भाग ले रहे हैं। इस यात्रा को लेकर आयोजन स्थल और राहुल गांधी की यात्रा से जुड़े रूट पर सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version