Site iconSite icon AR Live News

पीएम मोदी 10 मई को नाथद्वारा आएंगे: 5500 करोड़ रूपए की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे

PM to visit nathdwara Rajasthan on 10th MayPM to visit nathdwara Rajasthan on 10th May

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 10 मई को राजस्थान यात्रा पर आ रहे हैं (PM Narendra Modi to visit nathdwara Rajasthan)। वे सुबह 11 बजे नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद वे करीब 11.45 बजे नाथद्वारा में दामोदर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए 5500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। नाथद्वारा के बाद दोपहर करीब 3.15 बजे प्रधानमंत्री आबू रोड स्थित ब्रह्म कुमारियों के शांतिवन परिसर जायेंगे।

रेलवे और सड़क क्षेत्र की परियोजनाओं का होगा शिलान्यास और उद्घाटन

ब्रह्म कुमारी के शांतिवन परिसर में प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ब्रह्म कुमारी के शांतिवन परिसर का दौरा करेंगे। वे सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल, शिवमणि वृद्धाश्रम के दूसरे चरण और नर्सिंग कॉलेज के विस्तार का शिलान्यास करेंगे। सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल आबू रोड में 50 एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : देश की पहली वाटर मेट्रो का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version