Site iconSite icon AR Live News

खरगोन हादसा : बस 50 फुट नीचे नदी में गिरी, 3 बच्चों सहित 22 की मौत

खरगोन हादसाखरगोन हादसा

खरगोन (एआर लाइव न्यूज)। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले (Khargone accident) में सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता के निर्देश दिए है। वहीं हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सवारियों से भरी बस श्रीखंडी से इंदौर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खरगोन-ठीकरी रोड पर डोंगरगांव-दसंगा के बीच बोराड नदी के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए लगभग 50 फुट नीचे गिर गई। इस हादसे में 9 पुरुष, 9 महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे में घायल 30 यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। हादसे के समय बोराड नदी सूखी हुई थी, नदी में पानी नहीं था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। साथ ही मृतकों के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, साधारण घायलों को 25 हजार और दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के घोषणा की।

Exit mobile version