उदयपुर। वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे (world hand hygiene day 2023) पर शुक्रवार को जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल और बेडवास स्थित जीबीएच जनरल एवं कैंसर हॉस्पीटल में सेमीनार आयोजित किए गए। इसमें क्वालिटी टीम ने हैंड सेनेटाइज करने के तरीके और हैंड हाइजीन पर प्रशिक्षण दिया।
जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एसके कौशिक एवं निश्चेतना रोग विशेषज्ञ डॉ. तरूण भटनागर ने बताया कि हमारे नर्सेज, डॉक्टर और स्टाफ का संपर्क यहां आने वाले मरीजों से रहता है। बीमार होने पर ही व्यक्ति अस्पताल आता है। ऐसे में हैंड हाइजीन होना बेहद जरूरी है। यह मरीज और मेडिकल स्टाफ दोनों के लिए जरूरी है।
इस दौरान हैंड हाइजीन से संबंधित प्रश्नों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसके विजेताओं और डॉक्टर्स को डीएमएस उद्भव सिंह ने पुरूस्कृत किया। जीबीएच जनरल हॉस्पीटल में भी प्रतियोगिता हुई एवं सेल्फी पाइंट लगाया गया।

