Site iconSite icon AR Live News

ICICI प्रोडेंशियल लाईफ इंश्योरेंस का सर्वेयर और सरकारी नर्सिंग कर्मी 4.20 लाख रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

acb arrest icici prudential life insurance surveyor and nursing officer for taking bribe in jodhpuracb arrest icici prudential life insurance surveyor and nursing officer for taking bribe in jodhpur

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी की टीम ने जोधपुर में बड़ी कार्यवाही करते हुए आईसीआईसीआई प्रोडेंशियल लाईफ इंश्योरेंस (icici prudential life insurance) के सर्वेयर कृष्ण कुमार मीणा और सरकारी अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर सत्येन्द्र पांचल को 4 लाख 20 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एसीबी टीम ने मौके से आरोपियों के कब्जे से रिश्वत के 50 हजार रूपए कैश और 3.70 लाख रूपए का चेक बरामद किया है। आरोपी परिवादी से यह राशि उसके परिजन की मौत के बाद मिलने वाली क्लेम राशि को पास करने की एवज में ले रहे थे।

क्लेम राशि का 25 प्रतिशत कमीशन के रूप में ले रहे रिश्वत

एसीबी के एडीजी हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि जोधपुर में आईसीआईसीआई प्रोडेंशियल लाईफ इंश्योरेंस कंपनी के सर्वेयर कृष्ण कुमार मीणा पुत्र शैतान सिंह और राजकीय चिकित्सालय प्रतापनगर के नर्सिंग ऑफिसर सत्येन्द्र पांचल पुत्र घेवरराम मेघवाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

परिवादी ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दी थी कि उसके परिजन की मृत्यु के बाद मिलने वाली क्लेम को पास करने की एवज में 25 प्रतिशत कमीशन के रूप में सर्वेयर कृष्ण कुमार, नर्सिंग ऑफिसर सत्येन्द्र पांचल और एक अन्य व्यक्ति द्वारा 4 लाख 20 हजार रूपये रिश्वत मांगी जा रही है। रिश्वत राशि नहीं देने पर परिवादी को परेशान कर रहे हैं। एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। आरोपियों द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर एसीबी पाली के एडि.एसपी पारस सोनी के नेतृत्व में डीएसपी महेन्द्र कुमार की टीम ने जोधपुर में ट्रेप कार्यवाही की।

कार्यवाही की भनक लगने पर एक आरोपी फरार हुआ

आईसीआईसीआई प्रोडेंशियल लाईफ इंश्योरेंस के सर्वेयर कृष्ण कुमार और नर्सिंग ऑफिसर सत्येन्द्र पांचल ने जैसे ही परिवादी से रिश्वत राशि के 50 हजार रूपए कैश और 3.70 लाख रूपए का चेक (कुल 4.20 लाख रूपए) वसूले, एसीबी टीम ने दबिश देकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी कार्यवाही की भनक लगने पर आरोपियों का तीसरा साथी नरेश कुमार कलाल फरार हो गया, जिसकी एसीबी टीम तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : परिजन की मौत से दुखी लोगों को भी नहीं छोड़ते बैंक कर्मचारी, लेते हैं मोटा कमीशन

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version