Site iconSite icon AR Live News

सड़कों के विकास के लिए 3525 करोड़ की स्वीकृति

UIT UdaipurUIT Udaipur

नॉन पेचेबल,मिसिंग लिंक सड़कें भी सुधरेगी

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 5 हजार से अधिक सड़क विकास कार्यों के लिए 3525 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए की लागत से नॉन पेचेबल, मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 1870 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी इसमें शामिल है। आदिवासी एवं मरूस्थलीय क्षेत्रों के 250 से अधिक आबादी वाले राजस्व गांवों को चरणबद्ध रूप से डामर सड़कों से जोड़ने 694 गांवों के लिए 1166 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

96 नगरीय निकायों के लिए 488 करोड़ रुपए का प्रावधान

96 नगरीय निकायों के 1375 कार्यों के लिए 488.80 करोड़ रुपए का भी वित्तीय प्रावधान किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दृष्टि से विभिन्न सड़क विकास कार्यों की घोषणा की गई थी। इसी के तहत यह प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version