Site iconSite icon AR Live News

एसबीआई जनरल इश्योरेंस का रीजनल मैनेजर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Regional manager of SBI General Insurance arrested for taking bribeRegional manager of SBI General Insurance arrested for taking bribe

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। एसीबी जालोर की टीम ने बुधवार को बाड़मेर में कार्यवाही करते हुए बाड़मेर के एसबीआई जनरल इश्योरेंस (sbi general insurance) के रीजनल मैनेजर राजेश कुमार को परिवादी से 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की जालोर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी। शिकायत में बताया कि परिवादी के परिजन की मृत्यु पर मिलने वाले 20 लाख रुपये का क्लेम पास करने एवं होल्ड नहीं करने की एवज में राजेश कुमार रीजनल मैनेजर, एसबीआई जनरल इश्योरेंस बाड़मेर द्वारा 1 लाख 40 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

शिकायत का सत्यापन होने पर बुधवार को एसीबी जालोर की टीम ने बाड़मेर में राजेश कुमार पुत्र नारायण लाल कुम्हार निवासी हनुवंत कॉलोनी, जोधपुर हाल रीजनल मैनेजर, एसबीआई जनरल इश्योरेंस, बाड़मेर को परिवादी से 20 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version