Site iconSite icon AR Live News

बेमौसम बारिश: उदयपुर शहर में एक इंच और झाड़ोल में डेढ़ इंच बारिश

Weather UpdateWeather Update

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को भी बेमौसम बारिश का क्रम बना रहा। बीती रात उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र में सबसे अधिक 36 मिलीमीटर (करीब डेढ़ इंच) जबकि उदयपुर शहर में 23 मिमी बारिश हुई।

गुरूवार को उदयपुर में बेमौमस बारिश का दौर चलने के बाद शहर में शुक्रवार को भी दोपहर बाद बादलों की सक्रियता फिर बढ़ी। बादलों की गर्जना के साथ दोपहर ढ़ाई बजे उदयपुर शहर में हल्की बारिश शुरू हुई। इससे पहले गुरूवार शाम और बीती रात उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उदयपुर संभाग में कुछ जगह ओले भी गिरे थे।

बीती रात उदयपुर संभाग में कहां कितनी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में उदयपुर शहर में 23, झाड़ोल 36, बड़गांव तहसील मुख्यालय पर 16 मिलीमीटर बारिश हुई। वल्लभनगर 24, डबोक 25, कोटड़ा 10, कुराबड़ 7, लसाड़िया 8, गोगुंदा 1, भींडर 9, मावली 8, कानोड़ 8 व सलूंबर में 2 मिमी बारिश हुई। डूंगरपुर जिले के आसपुर में 15, बांसवाड़ा के अरथूना में 3, चित्तौड़ 15, कपासन 11, भोपालसागर 10, डूंगला में 9 मिमी बारिश हुई।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version