Site iconSite icon AR Live News

कहीं हल्की तो कहीं हुई मध्यम बारिश : कुछ जगह ओले भी गिरे

Weather UpdateWeather Update

बे मौसम बारिश का दौर जारी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर सहित प्रदेश में कई स्थानों पर गुरूवार को भी बेमौसम की बारिश का दौर बना रहा। इस बारिश से अप्रैल का अंतिम सप्ताह चलने के बावजूद उस स्तर की गर्मी का असर नजर नहीं आ रहा हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में आए बदलाव से गुरूवार को उदयपुर शहर में दोपहर बाद से बादलों की सक्रियता बढ़ी। शाम होते-होते बादल गर्जे और उसके बाद बूंदाबांदी का दौर चला। इस दौरान कुछ देर तेज हवाएं भी चली। शहर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में शाम सवा पांच बजे बाद बादलों की गर्जना के बीच हल्की बारिश का दौर चला। शहर से सटे बड़गांव सहित जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में शाम को बारिश के साथ ओले भी गिरे।

फसल को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मशक्कत में लगे रहे किसान

जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। राजसमंद जिले में भी नाथद्वारा सहित कुछ जगह दोपहर बाद मध्यम बारिश हुई। बेमौसम बारिश होने से खेतों में सुबह से ही किसानों की चहल पहल बनी रही। फसल खराबें की चिंता से परेशान किसान परिवार बारिश को देखते हुए आनन फानन में फसल को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मशक्कत में लगे रहे।

30 अप्रैल तक राजस्थान में ऐसे ही बना रह सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल तक राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर ऐसा ही बना रह सकता है। इस दौरान हल्के मध्यम बारिश होने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। बे मौसम बारिश से तापमान में बढ़ोतरी के क्रम पर फिलहाल ब्रेक लग गया है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version