Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में छह महीने की बच्ची की कोरोना से मौत, प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस 3000 से अधिक

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में गुरूवार को आयी कोविड-19 रिपोर्ट के अनुसार वल्लभनगर के मोड़ी गांव में एक छह महीने की बच्ची की कोरोना से मौत हो गयी है। बच्ची को निमोनिया होने पर 23 अप्रेल को एमबी हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया था।

सीएमएचओ डॉ. शंकर बामणिया ने बताया कि बच्ची को सर्दी-खांसी-जुकाम हो गया था और इसके बाद निमोनिया हो गया था। स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने बच्ची को 23 अप्रेल को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। यहां बच्ची को उपचार चल रहा था, जहां 25 को बच्ची की मौत हो गयी। चिकित्सकों ने बच्ची की स्थिति और लक्षण देखकर उसका आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया, जिसमें बच्ची के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 6 महीने की बच्ची को कोरोना संक्रमण किससे मिला, सोर्स पता करने के लिए वल्लभनगर के मोड़ी गांव में सर्वे कराया गया है और आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची के संक्रमित होने के सोर्स का पता चल सकेगा।

प्रदेश में आज सर्वाधिक कोरोन संक्रमित जयपुर और उदयपुर में

प्रदेश में कोरोना के कुल 3155 एक्टिव केस हो गए हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 8023 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें 383 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं प्रदेश में आज कोटा और उदयपुर में 1-1 संक्रमित की मौत हो गयी है। प्रदेश में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित जयपुर में 98, उदयपुर में 51, चित्तौड़गढ़ में 25, भरतपुर में 25 और जोधपुर में 20 संक्रमित पाए गए हैं। इससे प्रदेश में कोरोना एक्टिस केस की संख्या बढ़कर 3 हजार से अधिक हो गयी है।

उदयपुर में 51 में 28 नए केस और 2 कोरोना वॉरियर्स

सीएमएचओ शंकर बामणिया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में आज कोरोना संक्रमण के 51 नए केस मिले हैं। वहीं एक छह महीने के मासूम की मौत हुई है। उदयपुर में कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 246 हो गयी है। 246 संक्रमितों में 241 लोगों का होम आईसोलेशन में रहकर उपचार चल रहा है। उदयपुर में आज आए 51 कोरोना संक्रमितों में 40 शहरी क्षेत्र और 11 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इसमें कुल 28 नए संक्रमित हैं और 2 कोरोना वॉरियर्स भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शहरी क्षेत्र में मिले 40 संक्रमितों में 21 संक्रमित क्लोज कॉन्टेक्ट से संक्रमित हुए हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version