Site iconSite icon AR Live News

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भड़काऊ बयान देने पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज

karnataka election congress lodged complaint against amit shah for threaten statementkarnataka election congress lodged complaint against amit shah for threaten statement

बेंगलुरु,(एआर लाइव न्यूज)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka election 2023) को लेकर भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य स्थानीय पार्टियों के लीडर्स के दौरे युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। इसी बीच बेंगलुरू दौरे के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस ने उनके खिलाफ गुरूवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भड़काऊ बयान देकर मतदाताओं को कथित रूप से धमकाने का प्रयास किया था।

शाह ने राज्य में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में दंगे होंगे। राज्य कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पुष्टि की कि उन्होंने धमकी भरे बयान के लिए शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सुरजेवाला ने कहा, प्रचार के दौरान सांप्रदायिक दंगे भड़काने और झूठे बयान देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version