Site iconSite icon AR Live News

जल जीवन मिशन: 14,815.96 करोड़ की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन

Jal Jeevan Mission rajasthanJal Jeevan Mission rajasthan

वित्तीय वर्ष 2023-24 में 26.40 लाख घरों में जल कनेक्शन का लक्ष्य

जयपुर,( एआर लाइव न्यूज)। जलदाय विभाग का इस वित्तीय वर्ष में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल कनेक्शन देने पर भी खास फोकस रहेगा। इससे आमजन को सुगमता से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

जलदाय विभाग के एसीएस डॉ.सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई राज्य जल एवं स्वच्छता समिति (एसडब्लूएसएम) की कार्यकारी समिति की बैठक में जल जीवन मिशन की 14,815.96 करोड़ रूपए की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन किया गया है। बैठक में जल संसाधन विभाग के एसीएस शिखर अग्रवाल व जल जीवन मिशन के एमडी अविचल चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 23.40 लाख एफएचटीसी का लक्ष्य

वित्तीय वर्ष 2023-24 में 26.40 लाख जल कनेक्शन (एफएचटीसी) प्लान किए गए हैं। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 23.40 लाख एफएचटीसी का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित वृहद एवं लघु पेयजल परियोजनाओं के रखरखाव तथा जेजेएम के तहत वर्ष 2022-23 में सपोर्ट एक्टीविटीज की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के बारे में जानकारी दी दी गई।

40.44 लाख ग्रामीण परिवारों को लाभांवित किया जा चुका

26 अप्रेल तक 40.44 लाख ग्रामीण परिवारों को हर घर जल से लाभांवित किया जा चुका है तथा 14,579 करोड़ रूपए अभी तक जल जीवन मिशन में व्यय हो चुके हैं। 43,238 ग्राम जल स्वच्छता समिति का गठन किया जा चुका है एवं 43,263 विलेज एक्शन प्लान (वीएपी) बनाए गए जिनमें से 42993 को ग्राम सभा से स्वीकृति मिल चुकी है। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन द्वारा सपोर्ट एक्टीविटीज के लिए 474.06 करोड़ की कार्य योजना को मंजूरी दी है।

Exit mobile version