Site iconSite icon AR Live News

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला व फायरिंग : एसएचओ सहित 6 पुलिस कर्मी घायल

attack on police team in udaipur mandawaattack on police team in udaipur mandawa

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। उदयपुर जिले के मांडवा थाना क्षेत्र में आज गुरुवार शाम 7 बजे पुलिस टीम को घेर कर हमला-फायरिंग हुई है। पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया।  पुलिस टीम रणिया गैंग के हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने गयी थी।

पुलिस टीम में शामिल एसएचओ उत्तम सिंह, कांस्टेबल मनोज सहित 6 पुलिस कर्मी घायल हुए है।  एसएचओ सहित 5 लोगों को उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रेफर कर भर्ती किया गया है। कांस्टेबल मनोज की हालत गम्भीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर एसपी विकास शर्मा, एडि.एसपी मंजीत सिंह, कोटड़ा डीएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटनाक्रम के अनुसार आज शाम को एसएचओ उत्तम सिंह पुलिस टीम के साथ रणिया गैंग के हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने गयी थी। पुलिस को रणीया के उसके घर आने की सूचना थी। पुलिस जैसे ही बदमाश के घर पहुंची, उसके रिश्तेदारों और परिवार ने बातों में लगाकर पुलिस को चारों तरफ से घेर लिया।

ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर बदमाश हिस्ट्रीशीटर को भगा दिया

ग्रामीणों ने पुलिस के हथियार एसएलआर राइफल, पिस्टल सहित अन्य हथियार छीन लिए। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर बदमाश हिस्ट्रीशीटर को भगा दिया। ग्रामीणों में पुलिस टीम पर फायरिंग कर, पुलिस कर्मियों पर चाकू डंडों से हमला कर दिया। हमले में पुलिस कर्मी गंभीर घायल हो गए है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और
पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version