उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गींगला थाना क्षेत्र के कांठ में तड़के दो बदमाशों ने आंगन में सो रही वृद्धा के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया (loot in gingla udaipur)। वारदात मेवाड़ भील कोर एमबीसी के जवान श्रवण मेघवाल की मां कंकू बाई के साथ हुई है। बदमाशों ने लूट के लिए वृद्धा के कान काट दिए और उसके सोने के टॉप्स और गले में पहना मादलिया लूट ले गए। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक परिजन और पड़ोसी जागे, बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
एमबीसी जवान श्रवण ने बताया कि मां कंकु बाई पत्नी शंकरलाल बुधवार तड़के करीब 4 बजे आंगन में सो रहीं थीं। इसी दौरान दो बदमाश आंगन में घुस आ आए। बदमाशों ने सो रही मां का मुंह दबाया और उनके दोनों कान चाकू से काटकर सोने के टॉप्स और गले में पहना मादलिया लूट कर ले गए। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य आंगन में आए तो मां लहुलुहान पड़ी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया व पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है।

