Site iconSite icon AR Live News

समय पर परामर्श और उपचार देता है कैंसर से राहत : डॉ. मानसी

gbh memorial cancer hospital awareness talk -1gbh memorial cancer hospital awareness talk -1

उदयपुर। जीबीएच मेमोरियल कैंसर हॉस्पीटल और सनराइज कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सांझे में बुधवार को कैंसर जागरूकता वार्ता आयोजित हुई। इसमें कैंसर रोग विषेषज्ञों ने कैंसर के कारणों और बचाव के तरीके बताए गए।

सनराइज नर्सिंग कॉेलेज में आयोजित कैंसर जागरूकता वार्ता में मेडिकल ऑकोलॉजिस्ट डॉ. मानसी शाह ने स्तन कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 30 से 40 की उम्र में महिलाओं को स्वतः जांच करनी चाहिए और सख्त होने का पता चलने पर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। जरूरी नहीं, लेकिन इससे आशंका का समाधान हो जाता है। यदि आषंका सही पाई गई तो भी सही समय पर इलाज मिलने से काफी हद तक बढ़वार रोककर राहत ली जा सकती है।

रेडिएशन ऑकोलॉजिस्ट डॉ. मनन सरूपरिया ने तंबाकू व इसके उत्पाद से होने वाले कैंसर पर जानकारी देते हुए कहा कि इस तरह के कैंसर से व्यसन करने वाले को कैंसर होने पर उसके अलावा उसका परिवार भी काफी परेशानी से गुजरता है।
वार्ता के दौरान सनराइज ग्रुप के डायरेक्टर हरीश राजानी, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आशा चाको, गौरव पाठक ने भी संबोधित किया।

Exit mobile version