Site iconSite icon AR Live News

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को किया गिरफ्तार: गुरूद्वारे पहुंचकर पुलिस को बताई लोकेशन

amritpal singh arrested by punjab police from rodewal gurudwara mogaamritpal singh arrested by punjab police from rodewal gurudwara moga

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (amritpal singh) को पंजाब पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल सिंह ने पंजाब के मोगा जिले स्थिति रोडेवाल गुरूद्वारे में सभा को संबोधित किया था। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह शनिवार रात रोडेवाल गुरूद्वारा पहुंचा था। यहां आने के बाद उसने यहां एक सभा को संबोधित किया और पुलिस को भी उसकी लोकेशन की जानकारी दी और कहा कि वह सुबह आत्मसमर्पण करेगा। पुलिस ने गुरूद्वारे पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि मोगा खालिस्तानी अलगाववादी रहे जरनैल सिंह भिंडरावाले का पैतृक स्थान है। अमृतपाल सिंह खुद को भिंडरावाले का अनुयायी बताता है।

पंजाब पुलिस के अनुसार अमृतपाल सिंह को सेंट्रल जेल भेजा गया है। इससे पहले 11 अप्रेल को अमृतपाल का सबसे करीबी साथी पप्पलीप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अमृतपाल के सभी साथियों को पंजाब से बाहर के जेलों में शिफ्ट किया गया है, ताकि अजनाला कांड की तरह फिर से उसके समर्थक जेल पर धावा ना बोल दें।

Exit mobile version