Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान की दीपिका मिश्रा बनी वायुसेना के ‘वीरता पुरस्कार’ से सम्मानित होने वाली पहली महिला

Country's first woman Airforce officer to receive gallantry awardCountry's first woman Airforce officer to receive gallantry award

नई दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। भारतीय वायु सेना ने पहली बार किसी महिला को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया है। भारतीय वायु सेना नेसुब्रतो पार्क में वायुसेना सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में राजस्थान निवासी विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार प्रदान किया। मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान ‘अदम्य साहसिक’ कार्य के लिए उन्हें ‘वायु सेना पदक’ (वीरता) (Air Force Gallantry Award) से सम्मानित किया गया।

वायुसेना प्रवक्ता के अनुसार राजस्थान निवासी दीपिका मिश्रा हेलीकॉप्टर पायलट हैं। दीपिका मिश्रा ने अगस्त 2021 में उत्तरी मध्य प्रदेश में अचानक आई बाढ़ के बाद आपदा राहत अभियान के दौरान अथक कार्य किया था। आठ दिनों तक चले इस बचाव अभियान के दौरान उन्होंने महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की जान बचाई। साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना भी पैदा की। भारतीय वायु सेना ने उनके इस अदम्य साहसिक’ कार्य के लिए ‘वायु सेना पदक’ (वीरता) से सम्मानित किया। विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वायुसेना के इतिहास में वीरता पुरस्कार पाने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।

राजस्थान सीएम ने दी बधाई

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा कि बेटी की ऊंची उड़ान, गर्व करता राजस्थान। वीरता पुरस्कार पाने वाली देश की पहली महिला एयरफोर्स अधिकारी राजस्थान की बेटी विंग कमांडर दीपिका मिश्रा ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। बाढ़ राहत कार्य हेतु आपको प्राप्त वायु सेना पदक प्रत्येक देशवासी को प्रेरित करता है।

कुल 58 अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किये गए

प्रवक्ता ने बताया कि समारोह में कुल 58 व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान किया गया जिनमें से 57 वायुसेना से और एक सेना से है। वायुसेना के 2 अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक, 13 अधिकारियों और वायु योद्धाओं को वायु सेना पदक (वीरता), 13 अधिकारियों को वायु सेना पदक और 30 को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किये गये।

Exit mobile version