Site iconSite icon AR Live News

थूर गांव के शुभम ने योगासन में बनाया बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

world record in yogaworld record in yoga

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के योग केंद्र के पीजी डिप्लोमा योग छात्र शुभम पूर्बिया ने योगासन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

शहर के पास स्थित बड़गांव पंचायत समिति क्षेत्र के थूर गांव के निवासी शुभम पूर्बिया ने इंटरनेशनल योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आयोजित योगासना वर्ल्ड रिकॉर्ड कंटेस्ट में वज्रासन में 30 मिनट 9 सेकंड तक बैठकर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया।

प्रत्येक युवा को एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए

सुविवि के योग केंद्र के समन्वयक डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुविवि योग केंद्र तत्वाधान में संचालित पीजी डिप्लोमा योग पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्र शुभम ने दूसरे वर्ग में अधिकतम 287 प्रतिभागियों के साथ उष्ट्रासन करने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। शुभम ने बताया कि काम कोई भी हो एक लक्ष्य तय कर प्रयास करने पर सफलता जरूर मिलती है। ऐसे में प्रत्येक युवा को एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version