Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में लगातार दूसरे दिन हादसा: दो युवक पीछोला में डूबे

two men drowned in pichola lake at nathi ghat udaipurtwo men drowned in pichola lake at nathi ghat udaipur

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम करने एक दिन पहले ही आए थे उदयपुर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अंबामाता थाना क्षेत्र के नाथी घाट पर पीछोला झील में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी। दोनों युवक एक दिन पहले ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम करने के लिए उदयपुर आए थे। हादसे की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, गोताखोर छोटू हेला की मदद से दोनों युवकों को झील से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

अंबामाता हेडकांस्टेबल नरेश शर्मा ने बताया कि हादसे में भरतपुर निवासी लवकुश पुत्र निर्भय और अलवर निवासी आशीष पुत्र जोगिंदर की मौत हुई है। दोनों युवकों की उम्र 18 से 20 साल की थी। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है और शव मोरचरी में रखवाए हैं। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक दिन पहले ही उदयपुर आए थे। यहां ठेकेदार के जरिए इन्हें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम करना था। लेकिन काम शुरू करने से पहले ही यह हादसा हो गया।

एक को बचाने दूसरा झील में उतरा, वह भी डूब गया

बुधवार को दोनों युवक नाथी घाट पहुंचे। पानी की गहराई का दोनों को ही अंदाजा नहीं था। पहले एक युवक पानी में उतरा, गहरे पानी की तरह जाते ही वह डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी पानी में कूद उसके पास पहुंच गया। लेकिन दूसरा युवक भी तैर नहीं पाया और डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब आधा घंटे के अंदर गोताखोर की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version