Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद के देवगढ़ में खुलेगा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय

cm ashok gehlot cabinet meeting water connection for multi stories buildingcm ashok gehlot cabinet meeting water connection for multi stories building

मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद जिले के देवगढ़ (भीम) में नवीन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोला जाएगा।मुख्यमंत्री ने इस कार्यालय के संचालन के लिए 7 पद सृजित करने व आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इन पदों में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ व कनिष्ठ सहायक सहित सात पद शामिल हैं। कार्यालय खुलने से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों और शहीद सैनिकों के आश्रितों को नजदीक ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

देश की सेवा में राजसमंद जिले का है बड़ा योगदान

उल्लेखनीय है कि राजसमंद जिले में भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगना, पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों की अनुमानित संख्या 17550 है। इनमें तहसील भीम एवं देवगढ़ की संख्या 64 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में कार्यालय खोलने के लिए घोषणा की थी।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version