Site iconSite icon AR Live News

पक्षी और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ परिंडे बांधे

rajasthan samaj seva sansthanrajasthan samaj seva sansthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान की ओर से पालड़ी गांव स्थित अति प्राचीन वामेश्वर महोदव मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। बड़गांव स्कूल के समीप भी पेड़ों पर परिंडे बांधे गए।

संस्थान के सदस्य मोहित जोशी ने बताया कि संस्थान के सदस्यों द्वारा वामेश्वर महादेव परिसर में परिंडे बांधे। साथ ही यह संकल्प भी लिया कि इस क्षेत्र में स्थित अन्य सावर्जनिक स्थलों जहां पर पक्षियों की मौजूदगी ज्यादा रहती हैं वहां भी जरूरत अनुसार परिंडों की व्यवस्था संस्थान की ओर से की जाएगी।

युवाओं के इस प्रयास की तारीफ की

बृजेश शर्मा ने बताया कि बड़गांव क्षेत्र में भी सरकारी स्कूल के समीप पहाड़ी क्षेत्र में नीम के पेड़ों पर परिंडे बांधे गए। संस्थान के सदस्य बृजेश शर्मा ने बताया कि श्रमदान कर प्लास्टिक कचरा भी हटाया गया। इस दौरान मौजूद जागरूक पर्यावरण प्रेमी युगल किशोर जोशी ने युवाओं के इस प्रयास की तारीफ की और कहा कि समाजसेवा के साथ ही संस्थान द्वारा समय समय
पर इस प्रकार पक्षी और पर्यावरण संरक्षण के काम को  प्राथमिकता से आगे बढ़ाते रहे।

सेवा कार्य व श्रमदान में इनका रहा सहयोग

युगल किशोर जोशी, राजीव जोशी, मोहित जोशी, बृजेश शर्मा, प्रेम नारायण शर्मा, विनीश व्यास, शिवशंकर जोशी, चेतन शर्मा, चिरंजीव शर्मा, अविनाश शर्मा, गगन, नमन शर्मा, लवेश व्यास, मनीष राव, मयंक व्यास, कपिल, दुश्यंत शर्मा, कौशल शर्मा, खुशवंत शर्मा, दीशांत शर्मा और दीपेश शर्मा ने इस सेवा कार्य में सहयोग दिया।

Exit mobile version